歌词
तू दिल की ख़ुशी, दिल की प्यास तू
मेरे तन में मेरी साँस तू
कमी थी जो मुझमें, वो ही तो मोहब्बत है तू
ज़िन्दगी में मेरी, आसमाँ की इनायत है तू
दिल की ख़ुशी, दिल की प्यास तू
मेरे तन में मेरी साँस तू
कमी थी जो मुझमें, वो ही तो मोहब्बत है तू
ज़िन्दगी में मेरी, आसमाँ की इनायत है तू
फिर से नयी दुनिया बनी, महके ज़मीं तेरे कारण
पहले कहाँ ऐसी थी मैं, मैं हूँ हसीं तेरे कारण
न ना ना ना ना ये सब झूठ है
मैं तो हूँ सदा से एक पागल
मेरा नहीं काम ये, तुम ख़ुदा की हो रोशनी
ज़िन्दगी में मेरी, आसमाँ की इनायत है तू
दिल की ख़ुशी, दिल की प्यास तू
मेरे तन में मेरी साँस तू
कमी थी जो मुझमें, वो ही तो मोहब्बत है तू
ज़िन्दगी में मेरी, आसमाँ की इनायत है तू
यूँ तो वो ही हर रंग है, हर पल का है वो ही मौसम
अपना मगर लगता है अब, तेरी तरह सारा आलम
न ना ना पहले भी ऐसा ही था
तू तो था हमेशा मुझमें शामिल
सदियों से खोये थे हम, हमको अब मिली ज़िन्दगी
ज़िन्दगी में मेरी, आसमाँ की इनायत है तू
दिल की ख़ुशी, दिल की प्यास तू
मेरे तन में मेरी साँस तू
कमी थी जो मुझमें, वो ही तो मोहब्बत है तू