歌曲 / 歌词

Tu Hai Ki Nahi (Unplugged)

Listen on Apple Music

歌词

मुझसे ही आज मुझको मिला दे
देखो आदतों में तू है कि नहीं
हर साँस से पूछ के बता दे
इनके फ़ासलों में तू है कि नहीं
मुझसे ही आज मुझको मिला दे
देखो आदतों में तू है कि नहीं
हर साँस से पूछ के बता दे
इनके फ़ासलों में तू है कि नहीं
मैं आस-पास तेरे और मेरे पास
तू है कि नहीं? तू है कि नहीं?
तू है कि नहीं? तू है कि नहीं?
♪
दौड़ते हैं ख़्वाब जिन पे रास्ता वो तू लगे
नींद से जो आँख का है वास्ता तू लगे
तू बदलता वक़्त, कोई ख़ुशनुमा सा पल मेरा
तू वो लम्हा जो ना ठहरे, आने वाला कल मेरा
मैं आस-पास तेरे और मेरे पास
तू है कि नहीं? तू है कि नहीं?
तू है कि नहीं? तू है कि नहीं?
♪
इन लबों पे जो हँसी है इनकी तू ही वजह
बिन तेरे मैं कुछ नहीं हूँ, मेरा होना बेवजह
धूप तेरी ना पड़े तो धुँधली सी मैं लगूँ
आके साँसें दे मुझे तू ताकि ज़िंदा मैं रहूँ
मैं आस-पास तेरे और मेरे पास
तू है कि नहीं? तू है कि नहीं?
तू है कि नहीं? तू है कि नहीं?