歌曲 / 歌词

Saari Duniya Mein

Listen on Apple Music

歌词

सारी दुनिया में ऐसा कोई गाँव नहीं
सारी दुनिया में ऐसा कोई गाँव नहीं
ऐसी धूप नहीं, ऐसी छाँव नहीं
मिलें काँटे चाहे फूल
ये है अपना उसूल
हमें मरना क़ुबूल
जान जाए तो जाए
पर आन ना जाए
(सारी दुनिया में ऐसा कोई गाँव नहीं)
(ऐसी धूप नहीं, ऐसी छाँव नहीं)
मिलें काँटे चाहे फूल
ये है अपना उसूल
हमें मरना क़ुबूल
जान जाए तो जाए
पर आन ना जाए
(सारी दुनिया में ऐसा कोई गाँव नहीं)
(ऐसी धूप नहीं, ऐसी छाँव नहीं)
♪
दिल के दरिया में आज तूफ़ान आ गया
हो, दिल के दरिया में आज तूफ़ान आ गया
मेरे गाँव में सारा हिंदुस्तान आ गया
(मेरे गाँव में सारा हिंदुस्तान आ गया)
ए जी, मंदिर से बाहर भगवान आ गया
(ए जी, मंदिर से बाहर भगवान आ गया)
चाहे हार हो या जीत
यही अपनी है रीत
यही अपना है गीत
जान जाए तो जाए
पर आन ना जाए
(सारी दुनिया में ऐसा कोई गाँव नहीं)
(ऐसी धूप नहीं, ऐसी छाँव नहीं)
♪
झुक जाए जो कहीं, वो आसमान नहीं
हो, झुक जाए जो कहीं, वो आसमान नहीं
रुक जाए जो कहीं, वो तूफ़ान नहीं
(रुक जाए जो कहीं, वो तूफ़ान नहीं)
बिक जाए जो कहीं वो इंसान नहीं
(बिक जाए जो कहीं वो इंसान नहीं)
हाँ, देखा है यही
हमने जाना है यही
सच माना है यही
जान जाए तो जाए
पर आन ना जाए
(सारी दुनिया में ऐसा कोई गाँव नहीं)
(ऐसी धूप नहीं, ऐसी छाँव नहीं)
♪
सारी दुनिया में ऐसा कोई गाँव नहीं
ऐसी धूप नहीं, ऐसी छाँव नहीं
मिलें काँटे चाहे फूल
ये है अपना उसूल
हमें मरना क़ुबूल
जान जाए तो जाए
पर आन ना जाए
(सारी दुनिया में ऐसा कोई गाँव नहीं)
(ऐसी धूप नहीं, ऐसी छाँव नहीं)
(सारी दुनिया में ऐसा कोई गाँव नहीं)
(ऐसी धूप नहीं, ऐसी छाँव नहीं)