歌曲 / 歌词

Raabta (Title Track) [From "Raabta"]

Listen on Apple Music

歌词

तुझसे किया है दिल ने बयाँ, किया निगाहों को ज़ुबाँ
वादा वफ़ा का किया
तुझसे लिया है ख़ुद को मिला, लिया दुआओं का सिला
जीने का सपना लिया
दिल के मकान में तू मेहमान रहा, रहा
आँखों की ज़बान करे है बयान कहा, अनकहा
कुछ तो है तुझसे राबता
कुछ तो है तुझसे राबता
क्यूँ है ये? कैसे है ये? तू बता
कुछ तो है तुझसे राबता
♪
Mmm, मेहरबानी जाते-जाते मुझपे कर गया
गुज़रता सा लम्हा एक दामन भर गया
तेरा नज़ारा मिला, रोशन सितारा मिला
तक़दीर का जैसे कोई इशारा मिला
तेरा एहसान लगे है जहाँ में खिला, हाँ, खिला
सपनों में मेरे तेरा ही निशान मिला, हाँ, मिला
कुछ तो है तुझसे राबता
कुछ तो है तुझसे राबता
क्यूँ है ये? कैसे है ये? तू बता
कुछ तो है तुझसे राबता
♪
हद से ज़्यादा मोहब्बत होती है जो
कहते हैं कि इबादत होती है वो
क़ुसूर है या कोई ये फ़ितूर है?
क्यूँ लगे सब कुछ अँधेरा है, बस यही नूर है?
क़ुसूर है या कोई ये फ़ितूर है?
क्यूँ लगे सब कुछ अँधेरा है, बस यही नूर है?
जो भी है मंज़ूर है
ओ, कुछ तो है तुझसे राबता
कुछ तो है तुझसे राबता (तुझसे है राबता)
क्यूँ है ये? कैसे है ये? तू बता
कुछ तो है तुझसे राबता (क्या जाने, क्या पता)
कुछ तो है तुझसे राबता
कुछ तो है तुझसे राबता (तुझसे है राबता)
क्यूँ है ये? कैसे है ये? तू बता
कुछ तो है तुझसे राबता (क्या जाने, क्या पता)