歌词
बड़े घर के बेटे के नखरे बड़े, जी नखरे बड़े
जवानी गुज़ारे खड़े ही खड़े
बड़े घर के बेटे के नखरे बड़े
जवानी गुज़ारे खड़े ही खड़े
इधर भी खड़े, उधर भी खड़े
जवानी गुज़ारे खड़े ही खड़े
बड़े घर के बेटे के नखरे बड़े, जी नखरे बड़े
जवानी गुज़ारे खड़े ही खड़े
♪
बलमा हमारे जनम के अनाड़ी, हाँ, जी
बलमा हमारे जनम के अनाड़ी
पीछे के सोचे ना देखे अगाड़ी
सासू हमारी नसीबों वाली
सासू हमारी नसीबों वाली
सोने का लोटा जी चांदी की थाली
आज लूँगी यहीं उपहार
दिला दो मुझे, दिला दो मुझे गले का हार
जिसमें हीरे-मोती के नग हो जड़े, जी नग हो जड़े
जिसे देखे बलम जी खड़े ही खड़े
बड़े घर के बेटे के नखरे बड़े
जवानी गुज़ारे खड़े ही खड़े
♪
बलमा हमारे जनम के अनाड़ी
बलमा हमारे जनम के अनाड़ी
पीछे की सोचे ना देखे अगाड़ी
सासू हमारी नसीबों वाली
सासू हमारी नसीबों वाली
सोने का लोटा जी चांदी की थाली
आज मांगू यहीं उपहार
आज मांगू यहीं उपहार
दिला दो चमचम चमकती कार
बना दो सुंदर सा बंगला हमार
फिर शहर में घूमों बड़े से बड़े
दिन काटूँ पलंग पर पड़े ही पड़े
बड़े घर के बेटे के नखरे बड़े, जी नखरे बड़े
जवानी गुज़ारे खड़े ही खड़े
♪
हो-ओ, जो ना मिलते बलमा अनाड़ी
तो ना होती मौज ये भारी
हार, उपहार, कार ना मिलते
ना बंगले शानदार ये मिलते
चाबुक लगाते सुबह ही सुबह
जगाते तुम्हें यूँ खड़े ही खड़े
जगाते तुम्हें यूँ खड़े ही खड़े
बड़े घर के बेटे के नखरे बड़े, जी नखरे बड़े
जवानी गुज़ारे खड़े ही खड़े
♪
अपना तो बलमा नहीं है अनाड़ी
अपना तो बलमा नहीं है अनाड़ी
आगे की सोचे ना देखे पिछाड़ी
सासू हमारी नसीबों वाली
सासू हमारी नसीबों वाली
नसीबों वाली, मुक़्कदर वाली
मैं मांगू यही उपहार
उनका मिलता रहे सदा प्यार
उनका मिलता रहे सदा प्यार
उनकी सेवा करेंगे जी दिल से बड़े, जी दिल से बड़े
जिसे देखेंगी दुनिया खड़े ही खड़े
उनकी सेवा करेंगे जी दिल से बड़े
जिसे देखेंगी दुनिया खड़े ही खड़े