歌曲 / 歌词

Dekha Jo Tumhe

Listen on Apple Music

歌词

देखा जो तुम्हें, दिल ये बेक़रार हो गया
ओ, जान-ए-जानाँ, हमको तुमसे प्यार हो गया
देखा जो तुम्हें, दिल ये बेक़रार हो गया
ओ, जान-ए-जानाँ, हमको तुमसे प्यार हो गया
पहली नज़र में तुम पे दिल निसार हो गया
ओ, जान-ए-जानाँ, हमको तुमसे प्यार हो गया
♪
तुमको आँखों में बसाया मैंने
तुमको पलकों पे सजाया मैंने
मेरे ख़्वाबों में तुम ही छाई हो
मेरी साँसों में तुम समाई हो
झाँका जो दिल में, आपका दीदार हो गया
ओ, जान-ए-जानाँ, हमको तुमसे प्यार हो गया
देखा जो तुम्हें, दिल ये बेक़रार हो गया
ओ, जान-ए-जानाँ, हमको तुमसे प्यार हो गया
♪
मेरी जाँ, तुम हो ज़िंदगी मेरी
तुमसे ज़िंदा है हर खुशी मेरी
तुम ही तुम हो मेरी निगाहों में
मेरी मंज़िल तुम्हारी राहों में
हर लम्हा तुम्हारा ही इंतज़ार हो गया
ओ, जान-ए-जानाँ, हमको तुमसे प्यार हो गया
देखा जो तुम्हें, दिल ये बेक़रार हो गया
ओ, जान-ए-जानाँ, हमको तुमसे प्यार हो गया
♪
मेरी माशूक़ है ख़फ़ा मुझसे
माफ़ कर दो, हुई ख़ता मुझसे
कब तलक रूठी रहोगी हमसे?
मान जाओ, है इल्तिजा तुमसे
बिन आपके जीना मेरा दुश्वार हो गया
ओ, जान-ए-जानाँ, हमको तुमसे प्यार हो गया
देखा जो तुम्हें, दिल ये बेक़रार हो गया
ओ, जान-ए-जानाँ, हमको तुमसे प्यार हो गया
पहली नज़र में तुम पे दिल निसार हो गया
ओ, जान-ए-जानाँ, हमको तुमसे प्यार हो गया
ओ, जान-ए-जानाँ, हमको तुमसे प्यार हो गया