歌词
कह दो एक बार, सजना, इतना क्यूँ प्यार, सजना?
है मुझमें ऐसा भी क्या रे?
बादल है तेरा काजल, अंबर है तेरा आँचल
सूरज है तेरी बिंदीया रे
कह दो एक बार, सजना, इतना क्यूँ प्यार, सजना?
है मुझमें ऐसा भी क्या रे?
बादल है तेरा काजल, अंबर है तेरा आँचल
सूरज है तेरी बिंदीया रे
♪
सजना जी, आप क्यूँ ऐसे बेचैन है?
चैन तो मेरा लुटे तेरे ये दो नैन हैं
♪
सजना जी, आप क्यूँ ऐसे बेचैन है?
चैन तो मेरा लुटे तेरे ये दो नैन हैं
नैनों में कैसे मैं कह दूँ है क्या?
कह दो एक बार, सजना, दो और दो चार, सजना
नैनों में ऐसा भी क्या रे?
कजरे की धार इनमें, ऐसी तलवार इनमें
छीने जो मेरी निंदिया रे
♪
सजना जी, आप क्यूँ ऐसे बेताब है?
तेरे ये बाल इन सवालों का जवाब है
♪
सजना जी, आप क्यूँ ऐसे बेताब है?
तेरे ये बाल इन सवालों का जवाब है
बालों में कैसे मैं कह दूँ है क्या?
कह दो एक बार, सजना, मेरे दिलदार, सजना
बालों में ऐसा भी क्या रे?
बालों में नाग तेरे, जिनसे डरते सपेरे
डस गए ये नाग, दैया रे
♪
सजना जी, आप क्यूँ ऐसे बेहाल है?
तेरा चेहरा देखूँ तो आते १०० ख़याल हैं
♪
सजना जी, आप क्यूँ ऐसे बेहाल है?
तेरा चेहरा देखूँ तो आते १०० ख़याल हैं
चेहरे में कैसे मैं कह दूँ है क्या?
कह दो एक बार, सजना, ओ, बेक़रार सजना
चेहरे में ऐसा भी क्या रे? रे-रे-रे-रे-रे-रे
देखूँ दिन-रात, सजनी, पर है ये बात, सजनी
लगता है फिर भी नया रे
कह दो एक बार, सजना, इतना क्यूँ प्यार, सजना?
है मुझमें ऐसा भी क्या रे?
बादल है तेरा काजल, अंबर है तेरा आँचल
सूरज है तेरी बिंदीया रे