歌词
तू जहाँ-जहाँ चलेगा, मेरा साया साथ होगा
तू जहाँ-जहाँ चलेगा, मेरा साया साथ होगा
मेरा साया, मेरा साया, मेरा साया, मेरा साया
कभी मुझको याद कर के जो बहेंगे तेरे आँसू
कभी मुझको याद कर के जो बहेंगे तेरे आँसू
तो वही पे रोक लेंगे उन्हे आ के मेरे आँसू
तू जिधर का रुख़ करेगा, मेरा साया साथ होगा
तू जहाँ-जहाँ चलेगा, मेरा साया साथ होगा
मेरा साया, मेरा साया, मेरा साया, मेरा साया
तू अगर उदास होगा, तो उदास हूँगी मैं भी
तू अगर उदास होगा, तो उदास हूँगी मैं भी
नज़र आऊँ या ना आऊँ तेरे पास रहूँगी मैं भी
तू कहीं भी जा रहेगा, मेरा साया साथ होगा
तू जहाँ-जहाँ चलेगा, मेरा साया साथ होगा
मेरा साया, मेरा साया, मेरा साया, मेरा साया
मैं अगर बिछड़ भी जाऊँ, कभी मेरा ग़म न करना
मैं अगर बिछड़ भी जाऊँ, कभी मेरा ग़म न करना
मेरा प्यार याद कर के, कभी आँख नम न करना
तू जो मुड़ के देख लेगा, मेरा साया साथ होगा
तू जहाँ-जहाँ चलेगा, मेरा साया साथ होगा
मेरा साया, मेरा साया, मेरा साया, मेरा साया
मेरा ग़म रहा है शामिल तेरे दुख में, तेरे ग़म में
मेरा ग़म रहा है शामिल तेरे दुख में, तेरे ग़म में
मेरे प्यार ने दिया है तेरा साथ हर जनम में
तू कोई जनम भी लेगा, मेरा साया साथ होगा
तू जहाँ-जहाँ चलेगा, मेरा साया साथ होगा
मेरा साया, मेरा साया, मेरा साया, मेरा साया
मेरा साया, मेरा साया, मेरा साया, मेरा साया