歌曲 / 歌词

Phir Se

Listen on Apple Music

歌词

खिड़की पे आई हैं कुछ बारिशें
ओ-हो, भीगी सी लाई हैं संग ख़्वाहिशें
फिर से, फिर से
मौसम ने बेइरादा ली करवटें
Mmm-mmm
पानी में लहरों की बढ़ी हरकतें
फिर से, फिर से
♪
कुछ आहट सी जब होती है
घबराहट सी फिर होती है
बिन बात के सिरहन सी कुछ होती है
हो, क्या मिलेंगी इस दिल को नई मंज़िलें?
Hmm-hmm
क्या सजेंगी दोबारा वही महफ़िलें?
फिर से (फिर से)
♪
सपनो में किसी से मिलती हूँ
फिर देर से सो के उठती हूँ
दिन भर यूँ ही कुछ सोचता रहता हूँ
ये हवाएँ लाई हैं नई ख़्वाहिशें, ओ-हो
बढ़ती सी जा रही हैं मेरी हसरतें
फिर से (फिर से), फिर से
फिर से (फिर से), फिर से