歌词
ओए, प्यार कर लिया तो क्या, प्यार है ख़ता नहीं
प्यार कर लिया तो क्या, प्यार है ख़ता नहीं
तेरी-मेरी उम्र में किस ने ये किया नहीं?

♪
तेरे होंठ, मेरे होंठ सिल गए तो क्या हुआ?

दिल की तरह जिस्म भी मिल गए तो क्या हुआ?
दिल की तरह जिस्म भी मिल गए तो क्या हुआ?
इससे पहले क्या कभी ये सितम हुआ नहीं?
प्यार कर लिया तो क्या, प्यार है ख़ता नहीं
♪
मैं भी होशमंद हूँ, तू भी होशमंद है
उस तरह जिएँगे हम, जिस तरह पसंद है, हाँ
मैं भी होशमंद हूँ, तू भी होशमंद है
उस तरह जिएँगे हम, जिस तरह पसंद है
उनकी बात क्यूँ सुने? जिनसे वास्ता नहीं
प्यार कर लिया तो क्या, प्यार है ख़ता नहीं
♪
रस्म क्या, रिवाज क्या, धर्म क्या, समाज क्या
दुश्मनों का ख़ौफ़ क्यूँ? दोस्तों की लाज क्या

ये वो शौक़ है कि जिससे कोई भी बचा नहीं