歌词
मैंने पूछा ये दिल से, "मैं क्यूँ हूँ जहाँ में?"
एक धड़कन बोली, "तेरे लिये"
मैंने यादें तराशी, और ख्वाब बना दी
नई दुनिया बसा दी, तेरे लिये
तेरे लिये, तेरे लिये
तेरे लिये, तेरे लिये
जो मैं कहता हूँ, जो सुनता हूँ
जो सहता हूँ, तेरे लिये
मैं गिरता हूँ, सम्हलता हूँ
फिर चलता हूँ, तेरे लिये
कोई दर्द हूँ गहरा
कोई अक्स हूँ बिसरा
मैं क्या हूँ बता दे तेरे लिये
यादों का चेहरा
कोई ख्वाब सुनहरा
मैं क्या हूँ बता दे तेरे लिये
तेरे लिये, तेरे लिये
तेरे लिये, तेरे लिये
मैं खोया सा इक लम्हा हूँ
बस इस पल हूँ तेरे लिये
मैं आवारा बादल हूँ
बस इस पल हूँ तेरे लिये
मेरे हर मर्ज़ की तू ही दवा है
हुई है जो कुबूल वो दुआ है
ये उल्फ़त है या कोई नशा है?
जिसे छूना चाहें, तू वो धुआँ है
तेरे लिये, तेरे लिये
तेरे लिये, तेरे लिये
जो मैं कहता हूँ, जो सुनता हूँ
जो सहता हूँ, तेरे लिये
मैं गिरता हूँ, सम्हलता हूँ
फिर चलता हूँ, तेरे लिये
तेरे लिये