歌曲 / 歌词

Yaarana Yaar Ka

Listen on Apple Music

歌词

ज़मीन-ओ-आसमाँ मिल जाए
ये तो फिर भी मुमकिन है
मगर एक यार दुनिया में
बड़ी मुश्किल से मिलता है
याराना यार का ना कभी छूटेगा
याराना यार का ना कभी छूटेगा
तेरा नाम ले-ले कर मेरा दम टूटेगा
याराना यार का ना कभी छूटेगा
♪
जहाँ गिरे पसीना तेरा मैं तो खून बहा दूँगा
जहाँ गिरे पसीना तेरा मैं तो खून बहा दूँगा
तू ही तू है दिल में मेरे, चीर के दिल दिखला दूँगा
कि रूठूँ जो तुझसे मैं तो खुदा रूठेगा
तेरा नाम ले-ले कर मेरा दम टूटेगा
याराना यार का ना कभी छूटेगा
♪
एक हैं अपने सपने, साथी तू जाने, मैं जानूँ
एक हैं अपने सपने, साथी तू जाने, मैं जानूँ
अपने दिल के एक इरादे चेहरे से पहचानूँ
अपना प्यार मेरे यार कोई क्या लूटेगा?
तेरा नाम ले-ले कर मेरा दम टूटेगा
याराना यार का ना कभी छूटेगा
तेरा नाम ले-ले कर मेरा दम टूटेगा