歌词
तू ही रे, तू ही रे, तेरे बिना मैं कैसे जियूँ?
आजा रे, आजा रे, यूँ ही तड़पा ना तू मुझ को
जान रे, जान रे, इन साँसों में बस जा तू
चाँद रे, चाँद रे, आजा दिल की ज़मीन पे तू
चाहत है अगर, आ के मुझ से मिल जा तू
या फिर ऐसा कर धरती से मिला दे मुझ को
तू ही रे, तू ही रे, तेरे बिना मैं कैसे जियूँ?
आजा रे, आजा रे, यूँ ही तड़पा ना तू मुझ को
♪
इन साँसों का देखो तुम पागलपन
के आए नहीं इन्हें चैन
मुझ से ये बोली, "मैं राहों में तेरी
अपने बिछा दूँ ये नैन"
इन ऊँचे पहाड़ों से जाँ दे दूँगा मैं
गर तुम ना आई कहीं
तुम उधर, जानम, उम्मीद मेरी जो तोड़ो
इधर ये जहाँ छोड़ूँ मैं
मौत और ज़िंदगी तेरे हाथों में दे दिया रे
आई रे, आई रे, ले मैं आई हूँ तेरे लिए
तोड़ा रे, तोड़ा रे, हर बंधन को प्यार के लिए
जान रे, जान रे, आज तुझ में समाँ जाऊँ मैं
दिल रे, दिल में, तेरे साँसों में बस जाऊँ मैं
चाहत है अगर, आ के मुझ से मिल जा तू
या फिर ऐसा कर धरती से मिला दे मुझ को
तू ही रे, तू ही रे, तेरे बिना मैं कैसे जियूँ?
आजा रे, आजा रे, यूँ ही तड़पा ना तू मुझ को
♪
१०० बार बुलाए, मैं १०० बार आऊँ
इक बार जो दिल दिया
इक आँख रोई तो दूजी, बोलो, सोएगी कैसे भला?
इन प्यार की राहों में पत्थर हैं कितने, इन सब को ही पार किया
इक नदी हूँ मैं चाहत भरी
आज मिलने सागर को आई यहाँ
सजना, सजना आज आँसू भी मीठे लगे
तू ही रे, तू ही रे, तेरे बिना मैं कैसे जियूँ?
आजा रे, आजा रे, यूँ ही तड़पा ना तू मुझ को
जान रे, जान रे, इन साँसों में बस जा तू
चाँद रे, चाँद रे, आजा दिल की ज़मीन पे तू
पल-पल, पल-पल वक़्त तो बीता जाए रे
ज़रा बोल, ज़रा बोल वक़्त से के वो थम जाए रे
आई रे, आई रे, ले मैं आई हूँ तेरे लिए
जान रे, जान रे, आज तुझ में समाँ जाऊँ मैं