歌曲 / 歌词

Aaj Kal Zindagi

Listen on Apple Music

歌词

आज कल जिंदगी
मुझसे है कह रही
तू जो मेरी माने तो चल दीवाने सपनो की राहों में तू
सारी खुश्बुओ सारी रोशनी को ले ले इन बाहों में तू
अब है तू जहाँ, दिन रात सारे नये हैं
आरज़ू जवान जसबात सारे नये है
नये रास्ते है तेरे वास्ते तो रहे क्यों पनाहो में तू
तेरे लिए नयी है ज़मीन नया आसमान
लिख दे हवाओ पे कोई नयी दास्तान
तेरे लिए नयी है ज़मीन नया आसमान
लिख दे हवाओ पे कोई नयी दास्तान
♪
जिंदगी ने दस्तक दी तो दिल की सब खिड़कियाँ
खुल गयी हाँ खुल गयी
होंटो पे जो जमी थी वो सारी खामोशियाँ घुल गयी
हाँ घुल गयी
कितने लमहों ने मुझको जैसे हैरान किया
कितनी बातों ने दिल को आके है छू लिया
चाहतें कई है दिल में अब जगमगाई
राहते काई है मुझे कहने को आई
पहचाने सारी मुस्काने सारी भर ले मिगाहों में तू
ओ हो... तेरे लिए नयी है ज़मीन नया आसमान
लिख दे हवाओ पे कोई नयी दास्तान
तेरे लिए नयी है ज़मीन नया आसमान
लिख दे हवाओ पे कोई नयी दास्तान