歌曲 / 歌词

Ye Badal Asmaan Pe Kyon (With Jhankar Beats)

Listen on Apple Music

歌词

ये बादल आसमाँ पे क्यूँ छाए हैं?
ये बादल आसमाँ पे क्यूँ छाए हैं?
ताकी हम दोनों प्रेमी के बीच रहे ना दूरी
ये प्यार भरा संदेसा लाए हैं
हो-ओ-ओ, ये पंछी उड़ते-उड़ते क्या कह रहे हैं?
ये पंछी उड़ते-उड़ते क्या कह रहे हैं?
अपनी भाषा में बोलें, हम भेद जिया के खोलें
ये प्यार जताने के दिन आए हैं
♪
गालों की ये लाली फूलों ने चुरा ली
इन ज़ुल्फ़ों की रंगत से हुई घटाएँ काली
गालों की ये लाली, फूलों ने चुरा ली
इन ज़ुल्फ़ों की रंगत से हुई घटाएँ काली
चाल पे तेरी, जान-ए-जानाँ, झूमें डाली-डाली
ये सावन मन में कैसी प्यास जगाए है?
ये सावन मन में कैसी प्यास जगाए है?
खेलो ना आँख-मिचौली, इतनी ना बनों तुम भोली
दिन आग बुझाने के अब आए हैं
♪
नीचे बहती नदिया, ऊपर है पहाड़ी
ना जाने क्यूँ फ़िसले मेरे गोरे तन से साड़ी
नीचे बहती नदिया, ऊपर है पहाड़ी
ना जाने क्यूँ फ़िसले मेरे गोरे तन से साड़ी
टुकुर- टुकुर क्यूँ देखे मोरा बलमा अनाड़ी?
ये आँचल हवाओं में क्यूँ लहराए है?
ये आँचल हवाओं में क्यूँ लहराए है?
ये कहता है लहरा के, "ले जा डोली घर आके"
अब मेहँदी रचाने के दिन आए हैं
अब मेहँदी रचाने के दिन आए हैं
हो-ओ-ओ, अब मेहँदी रचाने के दिन आए हैं