歌词
प्यार-भरा गीत कोई
देखो पिया, तुमको गाना ही होगा
समझा करो मुश्किल मेरी
चाहूँ, ना चाहूँ, मुझको जाना ही होगा
पिया, मेरे तन-मन, मेरे प्यार के बंधन
दो पल तुम्हें रोकते हैं
कोई जाता हो तो पीछे से उसको
ऐसे नहीं टोकते हैं
सौतन मेरी क्या है कोई?
जल्दी है क्यूँ? समझाना ही होगा
♪
जाना पड़े जो, ओ-ओ-ओ
जाना पड़े जो मुझको कहीं तो
ऐसे ना रूठा करो
ना सर को झटको, ना पैर पटको
ना ठंडी आहें भरो
हाँ, जाओ, तुम्हें क्या? जैसे रहूँ मैं
सुनते नहीं हो जो भी कहूँ मैं
जाने का ग़म है मुझको भी
इस ग़म को लेकिन बहलाना ही होगा
पिया, मेरे तन-मन, मेरे प्यार के बंधन
दो पल तुम्हें रोकते हैं
कोई जाता हो तो पीछे से उसको
ऐसे नहीं टोकते हैं
प्यार-भरा गीत कोई
देखो पिया, तुमको गाना ही होगा
♪
खिलते रहेंगे...
खिलते रहेंगे फूल दिलों के
जब तक है ये गुलसिताँ
जलने लगा जो अपना चमन तो
जाएँगे हम-तुम कहाँ?
हाँ, लेकिन मेरा जो दिल जल रहा है
क्यूँ नहीं तुमको उसका पाता है?
जो आग है दिल में लगी
कुछ दिन तो उस पे क़ाबू पाना ही होगा
पिया, मेरे तन-मन, मेरे प्यार के बंधन
दो पल तुम्हें रोकते हैं
कोई जाता हो तो पीछे से उसको
ऐसे नहीं टोकते हैं
प्यार-भरा गीत कोई
देखो पिया, तुमको गाना ही होगा
♪
आएँगे फिर से...
आएँगे फिर से दिन ये मिलन के
फिर आएगा ये समाँ
छाएँगे बादल, हम प्रेमी पागल
यूँ ही मिलेंगे यहाँ
वादा किया है, देखो ना भूले
आ के झुलाना सावन के झूले
बात ऐसी है तुमने कही
सावन में तो मुझको आना ही होगा
पिया, मेरे तन-मन, मेरे प्यार के बंधन
दो पल तुम्हें रोकते हैं
कोई जाता हो तो पीछे से उसको
ऐसे नहीं टोकते हैं
प्यार-भरा गीत कोई
देखो पिया, तुमको गाना ही होगा