歌词
रिम-झिम, रिम-झिम
रुम-झुम, रुम-झुम
भीगी-भीगी रुत में
तुम-हम, हम-तुम
चलते हैं, चलते हैं
बजता है जल-तरंग प्रेम की छत पे जब
मोतियों जैसा जल बरसे
बूँदों की ये झड़ी लाई है वो घड़ी
जिसके लिए हम तरसे
बजता है जल-तरंग प्रेम की छत पे जब
मोतियों जैसा जल बरसे
बूँदों की ये झड़ी लाई है वो घड़ी
जिसके लिए हम तरसे
रिम-झिम, रिम-झिम
रुम-झुम, रुम-झुम
भीगे-भीगी रुत में
तुम-हम, हम-तुम
हो, चलते हैं, चलते हैं
♪
बादल की चादरें ओढ़े हैं वादियांँ
सारी दिशाएँ सोई हैं
सपनो के गांँव में, भीगी सी छाँव में
दो आत्माएँ खोई हैं
हो, बादल की चादरें ओढ़े हैं वादियांँ
सारी दिशाएँ सोई हैं
सपनो के गांँव में, भीगी सी छाँव में
दो आत्माएँ खोई हैं
रिम-झिम, रिम-झिम (ला-ला)
रुम-झुम, रुम-झुम (ला-ला)
भीगी-भीगी रुत में (हा-हा)
तुम-हम, हम-तुम
हो, चलते हैं, चलते हैं
♪
आई हैं देखने झीलों के आईने
बालों को खोले घटाएँ
राहें धुँआ-धुँआ, जाएँगे हम कहांँ?
आओ यहीं रह जाएँ
आई हैं देखने झीलों के आईने
बालों को खोले घटाएँ
राहें धुँआ-धुँआ, जाएँगे हम कहांँ?
आओ यहीं रह जाएँ
रिम-झिम, रिम-झिम (रिम-झिम)
रुम-झुम, रुम-झुम (रुम-झुम)
भीगी-भीगी रुत में (हे-हे)
तुम-हम, हम-तुम
हो, चलते हैं, चलते हैं
रिम-झिम, रिम-झिम (रिम-झिम, रिम-झिम)
रुम-झुम, रुम-झुम (रुम-झुम, रुम-झुम)
भीगी-भीगी रुत में (भीगी-भीगी रुत में)
तुम-हम, हम-तुम
हो, चलते हैं, चलते हैं