歌词
हर रात आँख बंद करते ही मैं कहीं और उठती हूँ
एक शीशे की दीवारों के सूने से अपने घर में
इस घर में मैं अकेली नहीं मेरे साथ कुछ सामान है
याद नहीं कहाँ से मिला पर छूने में अपना सा लगता है
फर्श पर बिखरे है कई पन्ने
किसी भूली हुई कहानी का हिस्सा हैं
रोज़ इन पन्नों पर एक नई कहानी पढ़ती हूँ
साथ चलने को भी ना होंगे राज़ी
पीछे होते ही जो पलट दें बाजी
जो पास आए कोई मिटाते हैं उनके निशान
हो दूर कोई ये उनसे भी हैं परेशान
ये भी कोई जीना है?
ओ, ज़िंदा-मुर्दे
♪
आगे हैं दो राहें आसां एक नहीं
♪
इस घर के बहार दिन नहीं होता
पर एक अंधेरे कोने में
बटोर रखी है रौशनी मैंने
बस एक मर्तबान उजाला
बस एक ही मर्तबान है
ये उजाला भी कभी खत्म होगा
मेरे पास वक़्त बहुत कम है
मेरी कहानी अधूरी ना रह जाए
मेरे पास वक़्त बहुत कम है
ज़िंदगी में आ जाए जब दो राहें
और ज़हन दिल साज़िश करना चाहे
जो दिल चाहे वो ही है काबिल तेरे गौर के
और तू है कि वो ही दबा कर खड़ा जोर से
ये भी कोई जीना है?
ओ, ज़िंदा-मुर्दे