歌曲 / 歌词

Yun Hua

Listen on Apple Music

歌词

यूँ हुआ कि हमें तुम मिले
यूँ हुआ कि हमें कुछ हुआ
क्या हुआ? कुछ पता ना चला
कहीं प्यार तो नहीं हो गया?
♪
यूँ हुआ कि हमें तुम मिले
यूँ हुआ कि हमें कुछ हुआ
क्या हुआ? कुछ पता ना चला
कहीं प्यार तो नहीं हो गया?
यूँ हुआ कि हमें तुम दिखे
यूँ हुआ कि हमें कुछ हुआ
क्या हुआ? कुछ पता ना चला
कहीं प्यार तो नहीं हो गया?
यूँ हुआ कि हमें तुम मिले
♪
यूँ हुआ एक दिन राह में
यूँ हुआ, यूँ ही टकरा गए
यूँ हुआ हम को आई हँसी
यूँ हुआ तुम भी शरमा गए
यूँ हुआ कि निगाहें मिली
यूँ हुआ दिल धड़कने लगा
क्या हुआ? कुछ पता ना चला
कहीं प्यार तो नहीं हो गया?
यूँ हुआ कि हमें तुम मिले
♪
यूँ हुआ तुम चले तो गए
यूँ हुआ हम वहीं रह गए
यूँ हुआ तुम ने कुछ ना कहा
यूँ हुआ फिर भी सब कह गए
यूँ हुआ याद आने लगी
यूँ हुआ नींद उड़ने लगी
क्या हुआ? कुछ पता ना चला
कहीं प्यार तो नहीं हो गया?
यूँ हुआ कि हमें तुम दिखे
♪
यूँ हुआ बेक़रारी बढ़ी
यूँ हुआ हम दोबारा मिले
यूँ हुआ हम क़रीब आ गए
यूँ हुआ चल पड़े सिलसिले
यूँ हुआ कि समाँ थम गया
यूँ हुआ कि नज़र झुक गई
क्या हुआ? कुछ पता ना चला
कहीं प्यार तो नहीं हो गया?