歌曲 / 歌词

Maya

Listen on Apple Music

歌词

रंगों में, ख़्यालों में
और साँसों में, फ़िज़ाओं में
हवाओं में, गलियारों में
आवाज़ों में, सवालों में, जवाबों में
बूँदों में, अंगारों में
बहारों में है हर कहीं
उम्मीदों की एक झूठी कहानी है
♪
कैसा नशा है? हर कोई गवाह है
इस पल में है खोये मुसाफ़िर सभी
चाहे ये सितारे या चाहे किनारे
ये दुनिया तो है बस एक गहरी
माया (एक सपना)
सजाया (है यहीं)
माया (एक सपना)
सजाया
♪
खोले बाहें (ऊँचे इरादे)
देखो मैं (तेरा साया)
मेरी रुह (मेरी यादें)
सारे तारे (सारे बादल)
सारी खुशियाँ
♪
मेरा कल आज खोया सपना
ये जहां, ये सफ़र दुनिया
मेरा कल आज खोया सपना
ये जहां, ये सफ़र दुनिया
♪
देखो मैं क्यूँ इस धूल और इस मिट्टी में?
क्या तेरी यह मुक्ति? ये दुनिया तो बस एक
माया (एक सपना)
सजाया (है यहीं)
माया (एक सपना)
सजाया