歌词
मेरा जूता है जापानी, ये पतलून इंग्लिशतानी
सर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी
मेरा जूता है जापानी, ये पतलून इंग्लिशतानी
सर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी
ला-ला-ला-ला-ला-ला
♪
मेरे हमसफ़र
बीती बातें याद करो, मुलाक़ातें याद करो
जो साथ गुज़ारे थे दिन-रात वो याद करो
हमराज़ हमारे, क्या है दिल में तुम्हारे?
अरे, कुछ तो बात करो
मेरे हमसफ़र
♪
ज़िंदगी एक सफ़र है सुहाना
यहाँ कल क्या हो, किसने जाना
ज़िंदगी एक सफ़र है सुहाना
यहाँ कल क्या हो, किसने जाना
♪
भूल गए हो क्या तुम प्यार की वो बरसातें
क्या-क्या हम देते थे आपस में सौग़ाते
लौट आए वो ज़माना
समा हो जाए सुहाना
ऐसे हालात करो
मेरे हमसफ़र
♪
है अपना दिल तो आवारा
ना जाने किस पे आएगा
♪
जिसने तुम को घेरा, कौन सा है वो अँधेरा?
हमको भी तो बताओ, हम लौटेंगे सँवेरा
ख़ुशी आई महफ़िल में
रखो ना दिल की दिल में
ज़ाहिर जज़्बात करो
मेरे हमसफ़र
♪
बीती बातें याद करो, मुलाक़ातें याद करो
जो साथ गुज़ारे थे दिन-रात वो याद करो
हमराज़ हमारे, क्या है दिल में तुम्हारे?
अरे, कुछ तो बात करो
मेरे हमसफ़र