歌词
कल रास्ते में
ग़म मिल गया था
लग के गले मैं रो दिया
जो सिर्फ मेरा
था सिर्फ मेरा
मैंने उससे क्यों खो दिया
हाँ वो आँखें जिन्हें मैं चूमता था बेवजह
प्यार मेरे लिए क्यूँ, उनमें बाकी न रहा
हमनवा मेरे, तू है तोह मेरी सांसें चलें
बता दे कैसे मैं जियूँगा तेरे बिना
हो हमनवा मेरे, तू है तोह मेरी सांसें चलें
बता दे कैसे मैं जियूँगा
तेरे बिना
तू अखिरी आँसू, ओ यारा है आखिरी तू ग़म
दिल अब कहाँ है जो दोबारा, दे दें किसी को हम
अपनी शामों में हिस्सा फिर किसी को न दिया
इश्क तेरे बिना भी मैंने तुझ से ही किया
हो, हमनवा मेरे, तू है तो मेरी सांसें चलें
बता दे कैसे मैं जियूँगा तेरे बिना
हो, फ़ासले न दे, की मैं हूँ आसरे तेरे
बता दे कैसे मैं जियूँगा तेरे बिना
आज़मा रहा मुझे क्यों
आ भी जा कहीं से अब तू
कैसे मैं जियूँगा तेरे बिना
सीने में जो धड़कनें हैं
तेरे नाम पे चले हैं
कैसे मैं जियूँगा तेरे बिना
हमनवा मेरे, तू है तोह मेरी सांसें चलें
कैसे मैं जियूँगा तेरे बिना, हो