歌词
इश्क़ में, मेरे रब्बा...
इश्क़ में, मेरे रब्बा, जाने मैं क्या कर जाता
इश्क़ में, मेरे रब्बा, जाने मैं क्या कर जाता
तुझसे प्यार ना करता तो शायद मैं मर जाता
तुझसे प्यार ना करता तो शायद मैं मर जाता
इश्क़ में, मेरे रब्बा...
इश्क़ में, मेरे रब्बा, जाने मैं क्या कर जाती
तुझसे प्यार ना करती तो शायद मैं मर जाती
तुझसे प्यार ना करती तो शायद मैं मर जाती
♪
तेरे लिए, पागल दीवाने, मैं कितनी दीवानी थी
तुझको अपना मान लिया था, दुनिया से बेगानी थी
मैं तो था इक कोरा काग़ज़, तू मेरी प्रेम कहानी थी
साँसों में तेरी प्यास छुपी थी, तू मेरी ज़िंदगानी थी
तेरे बिना जीना नहीं
तेरे बिना जीना नहीं
इश्क़ में, मेरे रब्बा...
इश्क़ में, मेरे रब्बा, जाने मैं क्या कर जाता
तुझसे प्यार ना करता तो शायद मैं मर जाता
तुझसे प्यार ना करता तो शायद मैं मर जाता
♪
कैसे बताऊँ? बिन तेरे मेरी कैसे रात गुज़रती थी
ख़ाबों में खोई रहती थीं, ख़ुद से बातें करती थीं
तेरे सिवा मेरे होंठों पे और किसी का नाम ना था
एक बेचैनी सी रहती थी, मुझको कहीं आराम ना था
तू है जहाँ, मैं हूँ वहीं
तू है जहाँ, मैं हूँ वहीं
इश्क़ में, मेरे रब्बा...
इश्क़ में, मेरे रब्बा, जाने मैं क्या कर जाता
तुझसे प्यार ना करता तो शायद मैं मर जाता
तुझसे प्यार ना करता तो शायद मैं मर जाता
इश्क़ में, मेरे रब्बा...
इश्क़ में, मेरे रब्बा, जाने मैं क्या कर जाती
तुझसे प्यार ना करती तो शायद मैं मर जाती
तुझसे प्यार ना करती तो शायद मैं मर जाती