歌词
तेरी साँसों की साँस में जो हूँ तो मैं हूँ
तेरे ख़ाबों की आँच में जो हूँ तो मैं हूँ
तेरे होने से ही मेरा होना है
तुझ को खोना जैसे खुद को खोना
तू जो है तो मैं हूँ, यूँ जो है तो मैं हूँ
तू जो है तो मैं हूँ, यूँ जो है तो मैं हूँ
♪
बिन तेरे मेरा क्या है?
जिसको सुनूँ, जिसको कहूँ
बिन तेरे मुझ में क्या है?
जिसको जियूँ, जिसमें रहूँ
तुझमें ही दुनिया मेरी है
तेरे इक पल में सदियाँ मेरी
बिन तेरे मैं सहरा सा हूँ
बिन तेरे मैं कतरा भी नहीं
तेरे होने से ही मेरा होना है
तुझ को खोना जैसे खुद को खोना
तू जो है तो मैं हूँ, यूँ जो है तो मैं हूँ
तू जो है तो मैं हूँ, यूँ जो है तो मैं हूँ
♪
तू मेरे चेहरे पे है राहत सा जो ठहरा हुआ
मैं भी तेरे हाथों में क़िस्मत सा हूँ बिखरा हुआ
तू मेरी रूह सा है, तुझ को छू के मैं ज़िंदा लगूँ
जब भी मैं मुझ को देखूँ, मुझमें भी मैं तुझ सा लगूँ
तेरे होने से ही मेरा होना है
तुझ को खोना जैसे खुद को खोना
तू जो है तो मैं हूँ, यूँ जो है तो मैं हूँ
तू जो है तो मैं हूँ, यूँ जो है तो मैं हूँ