歌词
दिल किसी और पर नहीं आता
कोई तुझ सा नज़र नहीं आता
दिल किसी और पर नहीं आता
कोई तुझ सा नज़र नहीं आता
प्यार हो जाए एक बार अगर
ज़िंदगी-भर असर नहीं जाता
दिल किसी और पर नहीं आता
कोई तुझ सा नज़र नहीं आता
प्यार हो जाए एक बार अगर
ज़िंदगी-भर असर नहीं जाता
♪
जब से देखा तुझे, क्यूँ किसी को देखूँ?
ग़म तेरा जो मिले, मैं ख़ुशी ना देखूँ
प्यार के वादे कभी ना तू भुलाना
दे के जुदाई ना दिल तू जलाना
दे के जुदाई ना दिल तू जलाना
आ, तुझे सीने से लगा लूँ मैं
क्यूँ ये लम्हा ठहर नहीं जाता?
ओ, प्यार हो जाए एक बार अगर
ज़िंदगी-भर असर नहीं जाता
हो, दिल किसी और पर नहीं आता
कोई तुझ सा नज़र नहीं आता
♪
मेरी चाहत का तू आज कर ले यक़ीं
मैं तेरे साथ हूँ, मुझको ले चल कहीं
प्यार जब से मिला, हर ख़ुशी मिल गई
हम अँधेरों में थे, रोशनी मिल गई
हम अँधेरों में थे, रोशनी मिल गई
सच मैं कहती हूँ, "अब सिवा तेरे
मेरे दिल को कोई नहीं भाता"
दिल किसी और पर नहीं आता
कोई तुझ सा नज़र नहीं आता
ओ, प्यार हो जाए एक बार अगर
ज़िंदगी-भर असर नहीं जाता