歌词
ओ, साथी रे, ओ, ओ, साथी रे
प्यार जिसको कहते हैं, एक बार किया जाता है
हो, प्यार जिसको कहते हैं, एक बार किया जाता है
दिल जिसको कहते हैं, एक बार दिया जाता है
ये नज़रों का नाता है, सबसे नहीं जोड़ा जाए
चाहे दम टूटे तो टूटे, पर प्यार ना तोड़ा जाए
ओ, साथी रे, ओ, ओ, साथी रे
♪
मन की चुनरिया, मन की चुनरिया
मन की चुनरिया रंगी तेरे रंग में, हो, रंगी तेरे रंग में
प्रीत की डगरिया चली तेरे संग में, हो, चली तेरे संग में
परबत भी शीश-महल है, तू पास अगर साँवरिया
तेरे संग तो अंगारों पे आ सकती है रे निंदिया
ओ, साथी रे, ओ, ओ, साथी रे
♪
प्यार किया मैंने, ओ, प्यार किया मैंने
प्यार किया मैंने तक़रार के बहाने, तक़रार के बहाने
इक़रार किया मैंने इंकार के बहाने, इंकार के बहाने
दिल कब से था दीवाना पर हमने आज पहचाना
तेरे बिना है मुश्किल जीना, तुझसे बिछड़े तब जाना
ओ, साथी रे, ओ, ओ, साथी रे
प्यार जिसको कहते हैं, एक बार किया जाता है
दिल जिसको कहते हैं, एक बार दिया जाता है
ये नज़रो का नाता है सबसे नहीं जोड़ा जाए
चाहे दम टूटे तो टूटे, पर प्यार ना तोड़ा जाए
ओ, साथी रे, ओ, ओ, साथी रे