歌词
तुम आ गए हो
नूर आ गया है
तुम आ गए हो
नूर आ गया है
नहीं तो चरागों से
लौ जा रही थी
जीने की तुमसे
वजह मिल गयी है
बड़ी बेवजह जिन्दगी जा रही थी
तुम आ गए हो
नूर आ गया है
कहाँ से चले
कहाँ के लिए
ये खबर नहीं थी मगर
कोई भी सिरा
जहाँ जा मिला
वहीं तुम मिलोगे
कहाँ से चले
कहाँ के लिए
ये खबर नहीं थी मगर
कोई भी सिरा
जहाँ जा मिला
वहीं तुम मिलोगे
के हम तक तुम्हारी
दुआ आ रही थी
तुम आ गए हो
नूर आ गया है
नहीं तो चरागों से
लौ जा रही थी
तुम आ गए हो
नूर आ गया है
दिन डूबा नहीं
रात डूबी नहीं
जाने कैसा है सफ़र
ख़्वाबों के दीये
आँखों में लिए
वहीं आ रहे थे
दिन डूबा नहीं
रात डूबी नहीं
जाने कैसा है सफ़र
ख़्वाबों के दीये
आँखों में लिए
वहीं आ रहे थे
जहाँ से तुम्हारी सदा
आ रही थी
तुम आ गए हो
नूर आ गया है
नहीं तो चरागों से
लौ जा रही थी
जीने की तुमसे
वजह मिल गयी है
बड़ी बेवजह
जिन्दगी जा रही थी
तुम आ गए हो
नूर आ गया है