歌曲 / 歌词

Rozana

Listen on Apple Music

歌词

तेरे हाथों की तरफ़ मेरे हाथों का सफ़र
रोज़ाना, रोज़ाना
तेरी आँखों से कहे कुछ तो मेरी नज़र
रोज़ाना, रोज़ाना
रोज़ाना मैं सोचूँ यही
कहाँ आजकल मैं हूँ लापता
तुझे देख लूँ तो हँसने लगें
मेरे दर्द भी क्यूँ ख़ामख़ाह?
हवाओं की तरह मुझे छू के तू गुज़र
रोज़ाना, रोज़ाना
तेरे हाथों की तरफ़ मेरे हाथों का सफ़र
रोज़ाना, रोज़ाना
♪
इन आँखों से ये बता कितना मैं देखूँ तुझे
इन आँखों से ये बता कितना मैं देखूँ तुझे
रह जाती है कुछ कमी, जितना भी देखूँ तुझे
रोज़ाना मैं सोचूँ यही कि जी लूँगी मैं बेसाँस भी
ऐसे ही तू मुझे मिलता रहे अगर
रोज़ाना, रोज़ाना
तेरे हाथों की तरफ़ मेरे हाथों का सफ़र
रोज़ाना, रोज़ाना
♪
यूँ आ मिला तू मुझे, जैसे तू मेरा ही है
आराम दिल को जो दे वो ज़िक्र तेरा ही है
रोज़ाना मैं सोचूँ यही कि चलती रहें बातें तेरी
आते-जाते यूँ ही मेरे लिए ठहर
रोज़ाना, रोज़ाना
तेरे हाथों की तरफ़ मेरे हाथों का सफ़र
रोज़ाना, रोज़ाना
रोज़ाना, रोज़ाना