歌曲 / 歌词

Din Dhal Jaye Haye (From "Guide")

Listen on Apple Music

歌词

दिन ढल जाए, हाय, रात ना जाए
तू तो ना आए, तेरी याद सताए
दिन ढल जाए, हाय, रात ना जाए
तू तो ना आए, तेरी याद सताए
दिन ढल जाए...
♪
प्यार में जिनके सब जग छोड़ा और हुए बदनाम
उनके ही हाथों हाल हुआ ये, बैठे हैं दिल को थाम
अपने कभी थे, अब हैं पराए
दिन ढल जाए, हाय, रात ना जाए
तू तो ना आए, तेरी याद सताए
दिन ढल जाए...
♪
ऐसी ही रिमझिम, ऐसी फुहारें
ऐसी ही थी बरसात
खुद से जुदा और जग से पराए
हम दोनों थे साथ
फिर से वो सावन अब क्यूँ ना आए?
दिन ढल जाए, हाय, रात ना जाए
तू तो ना आए, तेरी याद सताए
दिन ढल जाए...
♪
दिल के मेरे पास हो इतने
फिर भी हो कितनी दूर
तुम मुझ से, मैं दिल से परेशाँ
दोनों हैं मजबूर
ऐसे में किस को कौन मनाए?
दिन ढल जाए, हाय, रात ना जाए
तू तो ना आए, तेरी याद सताए
दिन ढल जाए...