歌词
कोरा काग़ज़ था ये मन मेरा
(मेरा, मेरा)
लिख लिया नाम इस पे तेरा
(तेरा, तेरा)
कोरा काग़ज़ था ये मन मेरा
लिख लिया नाम इस पे तेरा
सूना आँगन था जीवन मेरा
बस गया प्यार इसमें तेरा
♪
टूट ना जाएँ सपने, मैं डरता हूँ
निस-दिन सपनों में देखा करता हूँ
टूट ना जाएँ सपने, मैं डरता हूँ
निस-दिन सपनों में देखा करता हूँ
नैना कजरारे
मतवारे ये इशारे
ख़ाली दर्पन था ये मन मेरा
रच गया रूप इसमें तेरा
कोरा काग़ज़ था ये मन मेरा
लिख लिया नाम इस पे तेरा
♪
चैन गँवाया मैंने, निंदिया गँवाई
सारी-सारी रात जागूँ, दूँ मैं दुहाई
चैन गँवाया मैंने, निंदिया गँवाई
सारी-सारी रात जागूँ, दूँ मैं दुहाई
कहूँ क्या मैं आगे?
नेहा लागे, जी ना लागे
कोई दुश्मन था ये मन मेरा
बन गया मीत जा के तेरा
कोरा काग़ज़ था ये मन मेरा
लिख लिया नाम इस पे तेरा
♪
बाग़ों में फूलों के खिलने से पहले
तेरे-मेरे नैनों के मिलने से पहले
हाँ, बाग़ों में फूलों के खिलने से पहले
तेरे-मेरे नैनों के मिलने से पहले
कहाँ थीं ये बातें
(मुलाक़ातें), ऐसी रातें
टूटा तारा था ये मन मेरा
बन गया चाँद होके तेरा
कोरा काग़ज़ था ये मन मेरा
लिख लिया नाम इस पे तेरा