歌词
तुम्ही देखो ना ये क्या हो गया
तुम्हारा हूँ मैं और तुम मेरी
मैं हैरान हूँ तुम्हें क्या कहूँ
ये दिन में हुई कैसे चाँदनी
जागी जागी सी है फिर भी ख़्वाबों में है
खोयी खोयी ज़िन्दगी
तुम्ही देखो ना ये क्या हो गया
तुम्हारा हूँ मैं और तुम मेरी
बेहके बेहके से मन
महके महके से तन
उजली उजली फिजाओं में है
आज हम है जहां
कितनी रंगीनियाँ
छलकी छलकी निगाहों में है
नीली नीली घटाओं से है छन रही
हलकी हलकी रौशनी
तुम्ही देखो ना ये क्या हो गया
तुम्हारा हूँ मैं और तुम मेरी
मैं हैरान हूँ तुम्हें क्या कहूँ
ये दिन में हुई कैसे चाँदनी
मैं तो अनजान थी यूँ भी होगा कभी
प्यार बरसेगा यूँ टूट के
सच ये इकरार है सच यही प्यार है
बाकी बंधन है सब झूठ के
मेरी साँसों में है घुल रही प्यार की
धीमी धीमी रागिनी
तुम्ही देखो ना ये क्या हो गया
तुम्हारा हूँ मैं और तुम मेरी
मैं हैरान हूँ तुम्हें क्या कहूँ
के दिन में हुई कैसे चाँदनी
जागी जागी सी है फिर भी ख़्वाबों में है
खोयी खोयी ज़िन्दगी
तुम्हारा हूँ मैं और तुम मेरी
ये दिन में हुई कैसे चाँदनी