歌曲 / 歌词

Mere Siva

Listen on Apple Music

歌词

मेरे सिवा ना कोई तुझ को देखे
आ, दिल में रख लूँ छुपा के, सनम
मेरे सिवा ना कोई तुझ को देखे
आ, दिल में रख लूँ छुपा के, सनम
इस ज़िंदगी से भी ज़्यादा, मेरी जाँ
तुझ को मैं चाहूँगा, अपनी क़सम
मेरे सिवा ना कोई तुझ को देखे
आ, दिल में रख लूँ छुपा के, सनम
♪
इस दिल की दुनिया बसाने मैं आया
हर साँस तुझ पे मिटाने मैं आया
बेजान धड़कन में तू जान भर दे
आ, मेरी बाँहों में, कुछ ऐसा कर दे
लग जा गले से, मिटे बेक़रारी
अब दूर रह के निकलता है दम
मेरे सिवा ना कोई तुझ को देखे
आ, दिल में रख लूँ छुपा के, सनम
♪
ये प्यार मुझ को कहाँ ले के आया?
दीवानगी ने ये क्या कर दिखाया?
अब नींद रातों को आती नहीं है
तेरी याद आए तो जाती नहीं है
कितना तड़पता हूँ मैं क्या बताऊँ
हो जाए अक्सर मेरी आँख नम
मेरे सिवा ना कोई तुझ को देखे
आ, दिल में रख लूँ छुपा के, सनम
इस ज़िंदगी से भी ज़्यादा, मेरी जाँ
तुझ को मैं चाहूँगा, अपनी क़सम
मेरे सिवा ना कोई तुझ को देखे
आ, दिल में रख लूँ छुपा के, सनम