歌词
ये बारिश का पानी मुझे लेके डूबा
मुझे लेके डूबा ये बारिश का पानी
छम-छम, छमा-छम
छम-छम, छमा-छम
Hmm, ये बारिश का पानी मुझे लेके डूबा
मुझे लेके डूबा ये बारिश का पानी
ये सावन तो सावन, ये साजन भी सावन
जवानी से टकरा रही है जवानी
छम-छम, छमा-छम
छम-छम, छमा-छम
Hmm, ये बारिश का पानी मुझे लेके डूबा
मुझे लेके डूबा ये बारिश का पानी
♪
शरम से निगाहें झुकी जा रही हैं
यूँ क्या देखते हो कहो, जान-ए-जानाँ?
कमल कैसे खिलता अंगड़ाई ले कर
तुम्हें भीगता मैंने देखा तो जाना
कुछ ना कहो, चुप ही रहो
तुम्हें है क़सम, साजन
हाय, तेरी अदा, हम तो हुए फ़िदा
मार गया मुझे सावन
बदन मोम जैसा, अंगारों सी बूँदें
पिघलने लगी है ये मेरी जवानी
छम-छम, छमा-छम
छम-छम, छमा-छम
हाँ, ये बारिश का पानी मुझे लेके डूबा
मुझे लेके डूबा ये बारिश का पानी
छम-छम, छमा-छम
छम-छम, छमा-छम
♪
ये दिल चाहता है मोहब्बत, मोहब्बत
समाँ चाहता है क़यामत, क़यामत
तुम्हारी नज़र का असर हो गया है
नशा ही नशा है, नशा ही नशा है
तेरी बिंदिया, तेरी निंदिया
गोरी, मुझे है चुरानी
तन ऐसे छुआ, ये क्या हुआ?
मैं तो हुई पानी-पानी
इधर भी है पानी, उधर भी है पानी
मिला दो चलो आज पानी में पानी
छम-छम, छमा-छम
छम-छम, छमा-छम
हाँ, ये बारिश का पानी मुझे लेके डूबा
मुझे लेके डूबा ये बारिश का पानी
ये सावन तो सावन, ये साजन भी सावन
जवानी से टकरा रही है जवानी
छम-छम, छमा-छम
छम-छम, छमा-छम