歌词
आँखों में जो करवटें हैं
इन्हें तेरी हसरतें हैं
आजा छू ले पलकों को ज़रा
मुझे मुझसे चुरा ले
ख़ुद में तू यूँ छुपा ले
मुझको ना हो मेरा पता
रात भर प्यार की आज बारिश तो लें
ज़िस्म से रूह तलक आजा हम भीग लें
♪
नज़रों में नज़र अब उतरे इस तरह
ज़िस्मों से नशा अब गुज़रे इस तरह
जो भी होश है हो जाए वो धुआँ
लम्हे प्यार के बस धड़के दरमियाँ
♪
तेरे पास हूँ, हैं सबसे फासले
बाहों से तेरी अब फ़ुर्सत ना मिले
होंठों पे तेरे ये मेरे दिन रहें
अब ना हम कहीं इक तेरे बिन रहें
रात भर प्यार की आज बारिश तो लें
ज़िस्म से रूह तलक आजा हम भीग लें