歌曲 / 歌词

Ye Badal Asmaan Pe Kyon (From "Dil Ki Baazi")

Listen on Apple Music

歌词

ये बादल आसमाँ पे क्यूँ छाए हैं?
ये बादल आसमाँ पे क्यूँ छाए हैं?
ताकि हम दोनों प्रेमी के बीच रहे ना दूरी
ये प्यार भरा संदेसा लाए हैं
ओ, ये पंछी उड़ते-उड़ते क्या कह रहे हैं?
ये पंछी उड़ते-उड़ते क्या कह रहे हैं?
अपनी भाषा में बोलें, हम भेद जिया के खोलें
ये प्यार जताने के दिन आए हैं
♪
गालों की ये लाली फूलों ने चुरा ली
इन ज़ुल्फ़ों की रंगत से हुईं घटाएँ काली
गालों की ये लाली फूलों ने चुरा ली
इन ज़ुल्फ़ों की रंगत से हुईं घटाएँ काली
चाल पे तेरी जान-ए-जानाँ झूमे डाली-डाली
ये सावन मन में कैसी प्यास जगाए हैं?
ये सावन मन में कैसी प्यास जगाए हैं?
खेलो ना आँख-मिचौली, इतनी ना बनो तुम भोली
दिन आग बुझाने के अब आए हैं
♪
नीचे बहती नदियाँ, ऊपर है पहाड़ी
ना जाने क्यूँ फ़िसले मेरे गोरे तन से साड़ी
नीचे बहती नदियाँ, ऊपर हैं पहाड़ी
ना जाने क्यूँ फ़िसले मेरे गोरे तन से साड़ी
टुकुर-टुकुर क्यूँ देखे मोरा बलमा अनाड़ी?
ये आँचल हवाओं में क्यूँ लहराए है?
ये आँचल हवाओं में क्यूँ लहराए है?
ये कहता है लहरा के, "ले जा डोली घर आके"
अब मेहँदी रचाने के दिन आए हैं
अब मेहँदी रचाने के दिन आए हैं
हो, अब मेहँदी रचाने के दिन आएँ हैं