歌曲 / 歌词

Barsa Paani Barsa

Listen on Apple Music

歌词

बरसा, पानी बरसा, बरसा, पानी बरसा
♪
Hey, आ रे आ, भीग जाएँ, खुले गगन में नहाएँ
बूँदें जो चूम-चूम जाएँ, तन-मन झूम जाए
बागों की आग बुझी, भँवरों की प्यास बुझी
प्यासे क्यूँ हम रह जाएँ?
आ रे आ, भीग जाएँ, खुले गगन में नहाएँ
बूँदें जो चूम-चूम जाएँ, तन-मन झूम जाए
बागों की आग बुझी, भँवरों की प्यास बुझी
प्यासे क्यूँ हम रह जाएँ?
आ रे आ, भीग जाएँ, खुले गगन में नहाएँ
♪
सागर की मौजें हैं चंचल-चंचल (Hey, hey, hey)
सीने में जागी है कैसी हलचल? (Hey, hey, hey)
छम-छम चमकाई बिजली ने पायल (Hey, hey, hey)
पागल हो गए हैं खुशियों में बादल
एक तो प्यारा मौसम, उस पे मस्ती का आलम
ऐसे में घर क्यूँ जाएँ?
आ रे आ, भीग जाएँ, खुले गगन में नहाएँ
बूँदें जो चूम-चूम जाएँ, तन-मन झूम जाए
♪
रिमझिम के तारों पे नग़में गाता (Hey, hey, hey)
आ पहुँचा है सावन ढोल बजाता (Hey, hey, hey)
धरती का अंबर वालों से नाता (Hey, hey, hey)
प्यार का नाता कभी ना तोड़ा जाता
कलियों की पहली खुशबू
बरखा का पहला जादू
आख़िर तक भूल ना पाएँ
आ रे आ, भीग जाएँ, खुले गगन में नहाएँ
बूँदें जो चूम-चूम जाएँ, तन-मन झूम जाए
बागों की आग बुझी, भँवरों की प्यास बुझी
प्यासे क्यूँ हम रह जाएँ?
Hey, आ रे आ, भीग जाएँ, खुले गगन में नहाएँ
बूँदें जो चूम-चूम जाएँ, तन-मन झूम जाए
♪
बरसा, पानी बरसा
बरसा, पानी बरसा
बरसा, पानी बरसा