歌词
ज़िन्दगी में तो सभी प्यार किया करते हैं
ज़िन्दगी में तो सभी प्यार किया करते हैं
मैं तो मर कर भी...
मैं तो मर कर भी मेरी जान तुझे चाहूँगा
ज़िन्दगी में तो सभी प्यार किया करते हैं
ज़िन्दगी में तो सभी प्यार किया करते हैं
♪
तू मिला है तो ये एहसास हुआ है मुझ को
ये मेरी उम्र मोहब्बत के लिए थोड़ी है
इक ज़रा सा ग़म-ए-दौराँ का भी हक़ है जिस पर
इक ज़रा सा ग़म-ए-दौराँ का भी हक़ है जिस पर
मैंने वो साँस भी तेरे लिए रख छोड़ी है
तुझ पे हो जाऊँगा...
तुझ पे हो जाऊँगा क़ुर्बान, तुझे चाहूँगा
मैं तो मर कर भी...
मैं तो मर कर भी मेरी जान तुझे चाहूँगा
ज़िन्दगी में तो सभी प्यार किया करते हैं
ज़िन्दगी में तो सभी प्यार किया करते हैं
♪
अपने जज़्बात में नग़मात रचाने के लिए
मैंने धड़कन की तरह दिल में बसाया है तुझे
मैं तसव्वुर भी जुदाई का भला कैसे करूँ?
मैं तसव्वुर भी जुदाई का भला कैसे करूँ?
मैंने क़िस्मत की लक़ीरों से चुराया है तुझे
प्यार का बनके...
प्यार का बनके निगहबान तुझे चाहूँगा
मैं तो मर कर भी...
मैं तो मर कर भी मेरी जान तुझे चाहूँगा
ज़िन्दगी में तो सभी प्यार किया करते हैं
ज़िन्दगी में तो सभी प्यार किया करते हैं