歌曲 / 歌词

Kiska Rasta Dekhen - The Unwind Mix

Listen on Apple Music

歌词

किसका रस्ता देखें, ऐ दिल, ऐ सौदाई?
मीलों है ख़ामोशी, बरसों है तनहाई
भूली दुनिया कभी की तुझे भी मुझे भी
फिर क्यूँ आँख भर आई?
किसका रस्ता देखें, ऐ दिल, ऐ सौदाई?
मीलों है ख़ामोशी, बरसों है तनहाई
♪
कोई भी साया नहीं राहों में
कोई भी आएगा ना बाँहों में
तेरे लिए, मेरे लिए
कोई नहीं रोने वाला, हो
झूठा भी नाता नहीं चाहूँ मैं
तू ही क्यूँ डूबा रहे आहों में?
कोई किसी संग मरे, ऐसा नहीं होने वाला
कोई नहीं जो यूँ ही जहाँ में बाँटे पीर पराई
किसका रस्ता देखें, ऐ दिल, ऐ सौदाई?
मीलों है ख़ामोशी, बरसों है तनहाई
♪
तुझे क्या बीती हुई रातों से
मुझे क्या खोई हुई बातों से
सेज नहीं, चितह सही
जो भी मिले सोना होगा
गई जो डोरी छूटी हाथों से, ओ
लेना क्या टूटे हुए साथों से
ख़ुशी जहाँ माँगी तूने, वहीं मुझे रोना होगा
ना कोई तेरा, ना कोई मेरा, फिर किसकी याद आई?
किसका रस्ता देखें, ऐ दिल, ऐ सौदाई?
मीलों है ख़ामोशी, बरसों है तनहाई
भूली दुनिया कभी की तुझे भी मुझे भी
फिर क्यूँ आँख भर आई?
हो, किसका रस्ता देखें, ऐ दिल, ऐ सौदाई?
मीलों है ख़ामोशी, बरसों है तनहाई